सुल्तानपुर
 थाना के ग्राम सभा इसौली मे बीतीं रात्रि लगी आग दो घरों की ग्रहस्थी जलकर राख हो गयी
बल्दीराय के कस्बा इसौली में श्रीनाथ, बहादुर दोनो के घरो में लगी अाग से पूरा सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है  हलका लेखपाल संदीप ने बताया कि दो घरों में लगीं आग का निरीक्षण करक्षतिपूर्ति के लिए लिखापढ़ी की गयी है वहीं  कस्बा माफ़ियात में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।गांव के फूलमती पत्नी स्व०देवराज वर्मा के घर मे अचानक आग लग गई और देखते देखते सारी जमा पूंजी जलकर नष्ट हो गई।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है गांव वालों के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है प्रधान तौक़ीर अहमद ने बताया कि  हल्का लेखपाल को सूचना दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई अधिकारी या हल्का लेखपाल मौके पर नही पहुंचा है 100 नंबर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर  पहुंच कर अग्निशमन को सूचना दिया लेकिन अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नही पहुँची।

Post A Comment: