*पहले दिन जयुपर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से तीन नामांकन दाखिल*
जयपुर। जयपुर जिले के समस्त 19 विधानसभा क्षेत्रों कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमू, फुलेरा, दूदू, झोंटवाड़ा, आमेर, जमवरामगढ़, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाईंस, किषनपोल, आदर्ष नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू, बस्सी एवं चाकसू के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सोमवार को विधानसभा आम चुनाव 2018 में नामांकन की अधिसूचनाएं जारी कर दी गई। जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 19 नवम्बर तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी  सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि सोमवार को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों फुलेरा, झोंटवाड़ा एवं सांगानेर से कुल तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। फुलेरा से निर्दलीय प्रत्याषी  कानाराम कुमावत, झोंटवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याषी किशन गौड़ तथा सांगानेर से भारत वाहिनी पार्टी के श्री घनष्याम तिवारी ने अपने नामांकन दाखिल किए है।

Post A Comment: