विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में इंदिरा बाल विहार पर स्थित देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के दूसरी बरही पर मोदी सरकार के विफलता के खिलाफ धरना- प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।वक्ताओं ने मोदी सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार ने सबके नाक में दम कर रखा है तथा विकास पुरी तरह ठप्प पड़ गया है।नोट बंदी ने विकास को शून्य कर दिया वही आप आदमी की कमर तोड़ दी।


Post A Comment: