विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक उत्तरी  के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा  के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा शातिर वांछित 10000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी मुन्ना मौर्या पुत्र रामदुलारे मौर्या निवासी संवलाभारी थाना झगहा जनपद गोरखपुर को मुखबिर की सूचना पर नई बाजार चौराहा से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के उपर पूर्व से भी कई मुकदमें जनपद के थानों पर पंजीकृत हैं। उपरोक्त अभियुक्त हरेराम गैंग का सक्रिय सदस्य है।

Post A Comment: