विनय कुमार मिश्र,गोरखपुर ब्यूरों। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार चौकी के पास मोहनपुर मोड़ के पास लोडिंग ट्रेलर अनियंत्रित होकर  दुकान पर चढ़ा गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई जन हानि नही हुई। सूचना पाकर  मौके पर पहुची पुलिस ने चालक को  हिरासत में ले लिया। दुकानदार राजू ने बताया कि ट्रेलर  चालक पिपराइच मार्ग से ढलाव  मोहनपुर की ओर चला गाड़ी प्रेसर से दुकान पर चढ़ने लगी। मौके पर दुकान में तीन लोग मौजूद थे जो भागकर किसी तरह से जान बचाये।

Post A Comment: