गोरखपुर ब्यूरों। अपर नगर आयुक्त डी के सिन्हा ने वृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर रुस्तमपुर ढाले के नीचे अवैध रूप से अतिक्रमण किए दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की ।कार्रवाई के दौरान रुस्तमपुर से आजाद चौक पर खुलेआम प्रतिबंधित पॉलीथिन रखकर दुकानदार और फल विक्रेता सामान बेचते हुये मिले। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा समेत नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन को अपने कब्जे में लिया और अतिक्रमण को हटाया गया। अपर नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें । उन्होंने बताया कि रुस्तमपुर रोड पर अवैध रूप से बने ऑटो स्टैंड को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और पुलिस से सहयोग की मांग की गई है ।


Post A Comment: