विनय कुमार मिश्र, गोरखपुर ब्यूरों।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय गोरखपुर में चल रहे जनसुनवाई के दौरान वृहस्पतिवार को दिव्यांग हो चुके थाना चिलुआताल अन्तर्गत बालापर के ग्राम बड़ा छकौड़ी निवासी राम नगीना को कैम्प कार्यालय के प्रभारी अधिकारी  मोती लाल सिंह ने दिव्यांग की स्थिति को देखते हुए एक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराया। इस अवसर पर कैंप कार्यालय के दिव्य सिंह, विनय गौतम, आनन्द गुप्ता, सुनील गुप्ता, सहदेव सहानी, रणंजय सिंह जुगनू ,संत गुलाब यादव,रामजी आदि की उपस्थिति में ट्राइसाइकिल वितरण किया गया ।

Post A Comment: