विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों। गत 29 - 30 अक्टूबर की रात अपनी जान पर खेलकर बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पटना घाट चौकी इंचार्ज राम नारायण गिरी और उनके दो हमराही कांस्टेबल शम्भू यादव और जीतेन्द्र यादव ने कत्लखाने जा रहे 28 गोवंश (हट्ठे कट्ठे बैल) से लदे ट्रक को लगभग 20 किमी पीछा कर पकड़ लिया था । उस समय पुलिस विभाग के इन लोगों की काफी प्रशंसा मिली थी। वृहस्पतिवार को क्षेत्र वासियों के साथ पटना चौकी पर पहुँच कर चिल्लूपार के पूर्व विधायक राजेश त्रिपाठी व अन्य के द्वारा 1100 रूपये नकद और प्रशस्ति पत्र के साथ उन्हें सम्मानित किया गया और ऐसे लोगों को सम्मानित करने का वीड़ा उठाया गया। इस अवसर पर युवा नेता आनन्द त्रिपाठी, संजय गुप्ता, हरिशंकर सिंह, कृष्णानन्द मिश्र, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, बलवन्त आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: