पुलिस की नजर में फरार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के ठिकाने मर पुलिस का छापा।पुलिस के पहुंचने से चंद सेकेंड पहले हाई बोल्टेज ड्रामा के तहद पूर्व मंत्री फरार
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
बिहार।बताया जाता है कि पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के संबंधित का घर समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के बघमारा ग्राम के जगमोहन  महतो के यहाँ है।सूत्र बताते है कि पिछले दस दिनों से पूर्व मंत्री मंजू वर्मा सिंघीया थाना क्षेत्र के बघमारा ग्राम में छिपी हुई थी।छठपूजा के दौरान संध्या अर्घ्य भी सम्बंधित के घर पर ही दिया संभवतः पुलिस को इसकी भनक थी  फलतः सिंघीया चेरियाबरियारपुर एवं हसनपुर पुलिस संयुक्त रूप से उक्त बघमारा ग्राम के उक्त संबंधित के घर छापा मारा लेकिन छापा से चंद सेकेंड पूर्व संध्या अर्घ्य देकर पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  फरार हो गई ।स्थानीय लोगो का कहना है कि पुलिस की एक चूक मामले की सफलता के चूक का कारण बना, इस सम्बंध में बताया जाता है कि चेरियाबरियारपुर पुलिस मधेपुर ग्राम में पहुंचकर जगमोहन महतो के घर का पताः पूछा संयोगवस वहाँ से पुलिस को निकलते ही इसकी सूचना उक्त व्यक्ति के द्वारा जगमोहन महतो को दे दिया गया फलतः पुलिस की कामयाबी पर पानी फिर गया । सूत्रों का कहना है कि  सिंघीया हसनपुर थाना के सीमावर्ती इस जगह को सेफ जोन मानकर पूर्व मंत्री मंजू वर्मा विगत दस दिनों से छुपी हुई थी।

Post A Comment: