छपरा:स्नातक द्वितीय खण्ड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
बढी

जेपी विवि में स्नातक द्वितीय खंड के दो अलग-अलग सत्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई है। सत्र 2015- 18 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि विस्तारित करते हुए 19 दिसंबर कर दी गई है। उधर, स्नातक सत्र 2016 -19 द्वितीय खंड के छात्रों के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि की घोषणा की गई है। इनका परीक्षा फॉर्म 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने इस आशय का नोटिफिकेशन सभी कॉलेजों को भेज दिया है।

Post A Comment: