छपरा:छेड़खानी का विरोध करने पर धारदार हथियार से मार कर किया जख्मी
- दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग जख्मी
छपरा ज़िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित करिंगा जलालपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से दर्जनभर लोग जख्मी हो गए. जख्मी में एक पक्ष से जगलाल महतो कृष्णा महतो सुदर्शन महत्तो, उमेश कुमार एवं दूसरे पक्ष से लालबाबू महतो, पिंटू महतो एवं धूपन कुमार शामिल है घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृष्णा महतो की पुत्री के साथ पड़ोस का एक युवक छेड़खानी कर रहा था जिसको लेकर जगलाल महतो ने लाल बाबू महतो से शिकायत किया जिसको लेकर उनके बीच विवाद गहराया और दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई इस दौरान धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जगलाल महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया वहीं अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

Post A Comment: