सारण एसपी हरिकिशोर राय ने मशरक थाना काण्ड का किया निरीक्षण

मशरक थाना पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

थाने में लंबित काण्डों का जल्दी करें निष्पादन : एसपी हरिकिशोर राय


...✍सारण एसपी हरिकिशोर राय ने गुरूवार को मशरक थाना का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान मशरक थाना एवं इसुआपुर थाना में लंबित काण्डो का अवलोकन किया। थाना पर समीक्षा बैठक के दौरान मशरक अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर उमेश कुमार यादव, मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान एवं इसुआपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान के अलावा दो ना थाना में लंबित काण्डों के आईओ भी उपस्थित थे। मशरक थाना पर समीक्षा बैठक के दौरान एसपी हरिकिशोर राय ने थाना में लंबित काण्डो का जल्दी से जल्दी निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि काण्डो के निष्पादन करने में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। एसपी हरिकिशोर राय देर रात तक मशरक थाना पर समीक्षा बैठक कर काण्डो का निरीक्षण करते रहे।

Post A Comment: