बिहार कैबिनेट : 16 एजेंडों पर लगी मुहर, IAS जयंत कुमार बने शिक्षा वित्त निगम के MD





बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें 16 एजेंडों पर नीतीश सरकार ने मुहर लगाई. बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई और इसमें कई मंत्रियों समेत तमाम संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. खास बात कि आईएएस जयंत कुमार अब शिक्षा वित्त निगम के एमडी होंगे. वे 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. इसके अलावा सभी बिहार के सभी थानों में लोगों के वेटिंग रूम बनाए जाएंगे.

जानकारी के अनुसार पुनपुन नदी पर लक्ष्मण झूला बनेगा. इसके लिए 46.77 करोड़ रुपए स्वीकृ​त किये गये हैं. इस पुल के बन जाने से पिंडदान करने वालों की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही बादाम कोल ब्लॉक को एनटीपीसी का ट्रांसफर करने पर भी सरकार की मुहर लग गई. यह ब्लॉक ​बिहार को बरौनी थर्मल प्लांट चलाने के लिए मिला था.

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
– सभी थानों में बनेगा वेटिंग रूम, नागरिकों के लिए बनेगा स्वागत कक्ष, वेटिंग रूम पर औसतन 5.17 लाख रुपये लागत आएगी, 600 थानों में बनने वाले वेटिंग रूम के लिए कुल 34.16 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है.

उग्रवाद प्रभावित जिलों में बनेंगे फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन, 70 करोड़ की राशि स्वीकृत.

बिहार पुलिस को मिलेंगे नए वाहन, कुल 58.73 करोड़ राशि स्वीकृत.
बिहार आकस्मिकता निधि से एडवांस होगा निकासी.

पुनपुन नदी पर बनेगा लक्ष्मण झूला, पुनपुन रेल पुल के समानांतर बनेगा नदी पर पुल, कुल 46.77 करोड़ आएगा खर्च.
– बिहार के 8 जिलों में बनेंगे SC/ST थाने, 49 करोड़ की राशि जारी.

– सूबे के सभी कॉलेज हॉस्पिटल में कर्नाटक एंटीबॉयटिक फार्मास्युटिकल लिमिटेड की ओर से की जाएगी ऑक्सीजन की सप्लाई.
– लेखा सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार बर्खास्त.
– जस्टिस ज्योति शरण बने राज्य विधि सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष

Post A Comment: