मशरक थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के अंतर्गत कोड़रांव मठिया परिसर में शुभम सात्विक स्वराज ट्रैक्टर छपरा के द्वारा आयोजित पौधारोपन सह वितरण सह कंबल वितरण समारोह का उद्घाटन किया गया।


रिपोर्ट-पंकज कुमार सिंह

मशरक थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत कोड़रांव मठिया परिसरमें शुभम सात्विक स्वराज ट्रैक्टर छपरा के द्वारा आयोजित पौधारोपन सह वितरण सह कंबल वितरण समारोह का उद्घाटन नवादा पंचायत के पूर्व मुखिया छोटे प्रसाद सिंह, कम्पनी के राज्य प्रभारी सच्चिदानंद मिश्र, राजीव रंजन सिंह एवं डीलर तारकेश्वर सिंह द्वारा किया गया। मौके पर आयोजित समारोह में करीब एक सौ किसानों को आम का पौधा दिया गया। वही एक सौ गरीब व असहाय परिवार के महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार सिंह पत्रकार, समाजसेवी बागीस तिवारी,  मिथिलेश सिंह, राजनारायण सिंह, बिन्देवरी सिंह, बसंत सिंह सहित करीब एक दर्जन बुद्धिजीवियों, समाजसेवी व कुशल कृषकों को साल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा सितम्बर से नवम्बर तक चलाए गए स्कीम के तहत लौट्री में चयनित प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकल गुड्डू सिंह को, द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर प्रभुनाथ राय एवं उपेन्द्र राय, तृतीय पुरस्कार एलइडी टीवी संजय सिंह, कपीलदेव राय, धर्मेन्द्र सिंह, मोबाइल सेट सत्येंद्र सिंह, विनोद कुमार, रंजन कुमार साह के अलावा 32 लाभुको को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व मुखिया छोटे प्रसाद सिंह ने किया।

Post A Comment: