गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अमित कुमार की रिपोर्ट
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिसई के नगर बड़डिपा जंगल से छह अपराधियों को धर-दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार देसी राइफल, 40 कारतूस, छह मोबाइल के साथ एक देसी पिस्टल, बोलेरो और स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है। गिरोह में नीरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी शामिल है।  पुलिस की माने तो सभी अपराधी निर्माण कार्य में लगे मुंशी और ठेकेदार की हत्या की साजिश रच रहे थे, जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को धर-दबोचा। बताया जाता है कि जेल से छूटने के बाद गिरोह ने ठेकेदार और व्यवसायी से लेवी की मांग कर रहे थे, जिससे लोग काफी परेशान थे। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद सभी चैन की सांस ले रहे हैं। वहीं,  जिले के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी किसी की हत्या की योजना बना रहे थे तभी पुलिस को सूचना मिली और त्वरित करवाई करते हुए छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पकड़े जाने से सिसई, बसिया और कामडारा थाना क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post A Comment: