चार अवैध आरा मिल में छापा, कीमती लकड़ियां समेत लाखों की सम्पत्ति जब्त
*सरिया(गिरीडीह)* थाना क्षेत्र के नीमाटांड गांव, पोटमा तथा नावाडीह गांव में वर्षों से चल रहे अवैध आरा मिल पर गुरुवार को वन विभाग ने छापामारी की। इस दौरान तुलसी महतो तथा पप्पू शर्मा निमाटांड, त्रिभुवन मिस्त्री पोटमा तथा अशोक शर्मा नावाडीह के द्वारा संचालित अवैध आरा मिल में छापामारी की गई। जहां विभिन्न प्रजाति की गोटा तथा चिरान लकड़ियों को बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग ₹ 1 लाख रुपये बताई जाती है वहीं एक आरा मिल में लगे हाथी मशीन तथा प्लेटफॉर्म सहित अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरिया क्षेत्र में कई आरा मिल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही प्रमंडल स्तरीय टीम गठित की गई। जिसमें दारू वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार,सरिया वन रोपण के वन क्षेत्र पदाधिकारी सरजू यादव तथा अभय कुमार सिन्हा तथा वनपाल प्रभु नाथ दुबे, पुरुषोत्तम पांडेय एवं सुरेश राम की अगुवाई में उक्त आरा मिलों में छापामारी की गई।जिसमें सरिया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।जहां दो महिला बन रक्षी सरिता कुमारी, पल्लवी कुमारी तथा लगभग 60 की संख्या में वन रक्षकों की मदद से छापामारी का कार्य किया गया जबकि मौके से ही सभी संचालक भागने में सफल रहे।वहीं वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि उक्त चारों व्यक्तियों पर भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं इस छापामारी अभियान से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर वनरक्षक कुंदन कुमार, सोमनाथ मोदक, असलम अंसारी, विष्णु राय, अंशु पांडेय, उज्जवल हेम्ब्रम, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, रवि पोद्दार, सुदीप गंजू,रंजन कुमार सहित अन्य वन रक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Post A Comment: