बिथान में घर मे घुसकर खाना बदोश को गोली मारकर हत्या
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
बिहार।समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के लरझा में एक खानाबदोश को घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई है ,मृतक के पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना मधेली बाजार के सकुर बखो के पुत्र वजीर बखो के रूप में की गई है।बताया गया की मृतक वजीर एक वर्ष पूर्व से लरझा में टाटी फूसी के घर बनाकर रह रहा था।मृतक के परिजन ने स्थानीय बिथान थाने में केश दर्ज करवाई है कि गुरुवार के 11बजे रात्री में अर्जुन यादव उमेश यादव राजाबाबू उर्फ बौतला एवं दाहोर यादव ने घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया है।पुलिस ने घटना स्थल पर से एक देशी कट्टा एवं एक खोखा बरामद किया है।

Post A Comment: