अब बच्चों को मिलेगा आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषक सुधा दुग्धचुर्ण।
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर ( नईमुद्दीन) मिथिला दुग्ध उदपादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा पोषक सुधा दुग्धचुर्ण सम्बन्धी उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर डेयरी परिसर के सभाकक्ष में किया गया जिसमें तीन जिलो दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर के डीपीओ0 एवं सीडीपीओ ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में कॉम्फेड के प्रतिनिधि अनुश्रवण पदाधिकारी भी मौजूद थे।आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए दुग्ध संघ के प्रबन्ध निदेशक डी के श्रीवास्तव ने मिथिला दुग्ध संघ के बारे में विस्तार पूर्वक पोषक सुधा दुग्धचुर्ण बच्चों के शरीर को तन्दरुस्त और दिमाग को तेज बनाकर कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य के तहत बिहार सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पोषक सुधा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दूर देहात के गाँवो में गर्भवती महिला,प्रसूति महिला एवं बच्चों को सप्ताह में एक दिन बुधवार मिलेगा। बिहार सरकार द्वारा कॉम्फेड सुधा के मध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ वर्धक पोषक सुधा की आपूर्ति करना एक सराहनीय कदम है। सभा मे कॉम्फेड के प्रतिनिधि सुमन कुमार ने बताया कि पोषक सुधा बिल्कुल स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त दुग्धचुर्ण हैं। आज तीनो जिलों के परियोजना पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के प्रशिक्षण में पोषक सुधा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई कि किस प्रकार से गर्भवती महिला,प्रसूति महिला एवं बच्चों को दिया जाएगा। इधर आईसीडीएस के अनुश्रवण पदाधिकारी ने कहा कि सुधा बिहार का गौरव है इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कुपोषण से दूर रखने में मदद मिलेगा।सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश राय ने की वही संचालन संघ के लेखा प्रबन्धक रत्नेश झा ने किया। इधर दुग्ध संघ लगातार गुवत्तायुक्त स्वच्छ दूध उत्पादन में पूरे देश मे नाम हो रहा है, महासंघ के स्थापना दिवस पर सबसे ज्यादा यूएचटी दूध की आपूर्ति करने का इनाम हासिल किया है।

Post A Comment: