पलटन साहनी की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिला के रोसरा
अनुमंडलीय अस्पताल  ओपीडी े गेट पर भूख हड़ताल पर बैठीआशा कार्यकर्ता

रोसड़ा : आशा संघर्ष समिति के बैनर तले रोसड़ा में संयुक्त राज्य मंत्री  निर्मला मिश्रा की अध्यक्षता में आज 34 वां दिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मुख्यमंत्री नितिश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठीआशा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया  । रोसड़ा प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों के लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी के गेट पर तालाबंदी भी किया 
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो शहर में चक्का जाम होगा ।और अपनी मांगो को पुरा करके रहेगें । आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार द्वारा उन्हें अनदेखी की जा रही है जब तक  उन्हें भी सरकारी कर्मचारी की तरह सभी सुविधा उपलब्ध नही कराई जाती हैं।  तब तक हॉस्पिटल की सभी सुविधा बंद रहेगी और हमारी मांगे पुरी नहीं होने तक आंदोलन अनिश्चितकालिन जारी रहेगा मौके पर अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी,मंत्री मुन्नी कुमारी संघर्ष मंत्री राजकुमारी देवी, सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल थी

Post A Comment: