अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्ता ने प्रिंसिपल का किया घेराव

रिपोर्टर धर्मपाल पटेल
सहयोगी - नागमनी
        पी न्यूज़

वैशाली/लालगंज:- जी.डी कॉलेज में स्नाकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम में भारी धांधली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जी. डी कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा व घेराव किया l जी.डी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महासचिव सोनू सरकार ने कहा कि  कॉलेज के स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर के भौतिकी के 144 छात्रों में से 90 से अधिक छात्रों का प्रोमोटेट पेंडिंग कर दिया गया ।जो इस बात को दर्शाता है कि किस प्रकार से बेगूसराय के छात्रों के भविष्य के साथ सोची समझी साजिश के तहत खेलवाड़ किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक जानबूझकर रिजल्ट पेंडिंग प्रमोटिंग में कर देते हैं, ताकि छात्रों से रुपया अवैध वसूली किया जाएगा। पिछले कई सालों से इस प्रकार का काम किया जा रहा है।छात्र किसी तरह दरभंगा जाकर ठीक करवा भी लेते हैं पर लड़कियों को काफी मुश्किल होता है । कॉलेज में नाम मात्र का विस्तार केंद्र खुला है जिसमे कोई काम नही होता , हमेसा बन्द ही रहता। मौके पर  ADVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरषोत्तम प्यारे जी ने बताया की इस कॉलेज में 130 प्रोफेसर में से मात्र 30 शिक्षक हैं , वर्ग का संचालन नही होता।सरकार  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर कर शिक्षा के साथ राजनीति कर रही ताकि उनका सत्ता हमेसा कायम रहे। मोनू सिंह गौतम ने कहा कि अगर छात्रों का रिजल्ट सुधार नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेंगी ।
मौके उपस्थित ओम कुमार , आयुष कुमार ,प्रियंका कुमारी , अंजलि कुमारी ,निम्मी प्रवीण, अभिषेक ,कृष्णा ,मनीष कुमार ,रश्मि और आदि छात्र उपस्थित थे

Post A Comment: