शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -मंगलवार का दिन नूरसराय थाना के अधिकारियों के लिए ब्लैक डे रहा | जहाँ तीन अलग अलग सड़क दुर्घटना में 2 युवक सहित 3 की जान चली गयी | पहली घटना सोमबार की देर रात लकड़ी मंडी बाजार के समीप घटी जहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, चालक घटना में जख्मी हुआ। मृतक की पहचान बाजार निवासी विजय साव के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई। जख्मी चालक चौधरी टोला निवासी प्रदीप चौधरी के पुत्र मिट्ठू कुमार का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। जबकि मंगलवार की शाम नारी गांव के समीप दो ऑटो की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हुए। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी नूरसराय के नदियौना खरजम्मा निवासी इंद्रदेव पासवान के पुत्र राजू कुमार को पटना रेफर कर दिया गया। पटना जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। अन्य जख्मी ऑटो यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इसी तरह मुजफ्फरपुर गांव के समीप फोरलेन पर बाइक दुर्घटना में रहुई के धमासंग निवासी 70 वर्षीय शोभी यादव की मौत हो गई। जबकि, चालक नवलेश कुमार जख्मी हुआ। ग्रामीण दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां एक के मौत की पुष्टि की गई। पुलिस तीनों शवों के पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौपं दी है |


Post A Comment: