शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -कतरीसराय पुलिस ने सोमवार की देर शाम
सैदी मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए कार सवार तीन साइबर ठगों को 90 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बदमाशों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के ग्राहकों की सूची समेत अन्य आपतिजनक सामान बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थलपोस गांव निवासी सोनू उर्फ अमर कुमार उसी गांव का दिवाकर उर्फ बब्लू कुमार, सैदपुर गांव निवासी विक्रम उर्फ चंचल कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर एएसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उस वक्त ये लोग कार में ही बैठकर ठगी का कारोबार कर रहा था | पुलिस को शक होने पर जब इनलोगों की तलाशी ली गयी तब मामले का उजागर हुआ |

Post A Comment: