राजस्थान मे रेप का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है
. दरअसल चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरासर की एक 25 वर्षीय विवाहिता ने मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करावाया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है.
पीड़िता ने पुलिस को दी रिर्पोट मे बताया कि 29 अप्रैल को वह सूरतगढ कोचिंग के लिए सांडवा बस स्टैंड पर खड़ी थी, तभी आरोपी गजेन्द्र शर्मा निवासी सांडवा आया और उसे यह कहकर गाड़ी मे बैठा लिया कि वह भी सूरतगढ़ जा रहा है उसे भी छोड़ देगा. आरोपी गजेंन्द्र ने पीड़िता को शीतल पेय पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई, जिसके बादल आरोपी युवती को श्रीगंगानगर के एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही आरोपी के साथियों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फिर बीकानेर से जयपुर लेकर आ गए और जयपुर में राजेंन्द्र पुत्र नेतराम ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. 26 मई को जब गजेंन्द्र उसे सांडवा लेकर आ रहा था तो आरोपी ने नशे की गोली खाने को दी जिसे पीड़िता ने नहीं खायीं और फेंक दी. वहीं सांडवा आने पर पीड़िता ने शोर मचाया और आरोपियों के चंगुले से भाग निकली और अपने परिजनों को आप बीती बतायी. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की रिर्पोट के आधार पर मामला दर्ज कर मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया

Post A Comment: