बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड कृषि भवन में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान कार्यशाला का आयोजन
किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शीला कुमारी, उप प्रमुख सुधीर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जिला परामर्शी कुमार किशोर नंदा ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के आय को बढ़ाने एवं खेती में लागत पूंजी को कम करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं को लागू किया गया है। कहा कि आजकल किसानों के द्वारा फसल कटाई के बाद अवशेष नष्ट करने के लिये आग लगा दिया जाता है। जिससे खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता क्षीण हो रही है। वर्तमान स्थिति में मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिससे खेतों में कभी पर्याप्त से अधिक पानी तो कभी सूखा का सामना करना पड़ता है। इन सबसे बचने और उत्तम खेती करने की जरूरत है। तनाव रोधी किस्म का बीज का प्रयोग कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराई जा रही है।जिसके अंतर्गत मिशन आन सीड एंड प्लांटिग मैटेरियल अंतर्गत बीज ग्राम में एक सौ किसान को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दी जाएगी।इसके आलावे मुख्य मंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मिनीकिट योजना,जैविक खेती प्रोत्साहन योजना,श्रीविधि, तनावरोधी, पैड़ी ट्रांसप्लांटर,जीरो टिलेज,अधिक उपज शील प्रभेद धान बीज, शंकर धान, खरपतवारनाशी का वितरण, पौधा संरक्षण रसायन, जिप्सम आदि का वितरण की जाएगी। बताया कि सभी प्रभेदों के बीज वितरण का लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। इस मौके पर केवीके हरनौत के कृषि वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह के द्वारा भी किसानों को सुझाव तथा कृषि संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर उप प्रमुख सुधीर कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा सह सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सतीश कुमार, भूमि संरक्षण सहायक निदेशक अजय कुमार, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, लेखपाल अमित कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, विजय कुमार निराला, मुखिया लीला देवी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी,कृषि समन्वयक संजय कुमार,नागेंद्र वर्मा,राजीव कमल,कार्यपालक सहायक शशिरंजन प्रसाद,सलाहकार सत्येन्द्र कुमार, अरुण कुमार, श्रवण पासवान, अनिल कुमार चौधरी,पुष्पा कुमारी सहित कृषि विभाग कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

Post A Comment: