वैशाली :सदर प्रखंड जेठुई के राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के लिए सरकार की नई योजना प्रीतिभोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । डीएम राजीव रौशन ने इस योजना का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्कूली बच्चों ने किया स्वागत।
स्काउट - गाइड के साथ -साथ बाल संसद मीना मंच के बच्चे भी शामिल थ। डीएम ने इन बच्चों को परिश्रम कर जीवन का लक्ष्य हासिल करने की सलाह दी। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विद्यानंद चौरसिया के पुत्री अरिप्या ऐश्वर्या ने डीएम से सफल बनाने की मंशा रखते हुए जिज्ञासा पूर्ण कई सवाल पुछी, जिसका डीएम ने जवाब देकर बच्चें को प्रोत्साहित किया। इस योजना का संचालन जेठुई स्कूल के प्रधान शिक्षक अश्वनी कुमार ने किया मौके पर उपस्थित शिक्षिका चंपा कुमारी,नूतन सिंह, शमा परवीन,जोस्ता , वार्ड नंबर 38 के वार्ड पार्षद पूनम चौरसिया, मुखिया राजन पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता संजय गुप्ता,पेंटर राजू, रामवीर चौरसिया, शिक्षक राजेश्वर पासवान, सुबोध कुमार पंकज आदि मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों को सामूहिक रूप से भोज के लिए तैयार किए गए विशेष पकवान परोसे गए, बच्चों के साथ - साथ ग्रामीण भी खूब चाव से भोज का आनंद उठाया ।


Post A Comment: