शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -नालंदा जिले का बोधनगर बाजार बीती रात बम के धमाके से थर्रा उठा ,
इस घटना में जहां दो दुकानदार को जख्मी कर दिया गया वहीं ग्रामीण और कुख्यात अपराधी मुन्ना महतो  के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई | मौके से पुलिस ने तीन बम और धारदार हथियार बरामद किया है  | दरअसल गोखुल पुर ओपी इलाके के बोध नगर में मुन्ना महतो द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा हैं | मुन्ना महतो  के द्वारा दो दुकानदारों के ऊपर तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया गया । विरोध करने पर दुकानदारों के ऊपर लगातार बमबारी भी की गयी ।
सूचना मिलते ही एसपी निलेश कुमार ,डीएसपी इमरान परवेज़ समेत कई थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे गांव में छापेमारी की। पुलिस भीड़ को हटाने में व्यस्त रही  इधर मुन्ना महतो रात के  अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। दुकानदारों द्वारा खदेड़े जाने पर मुन्ना महतो और उसकी बड़ी बेटी शिवानी दोनों अपने छत के ऊपर चले गए और वहीं से ग्रामीणों के ऊपर रोड़ेबाजी और बम बाज़ी शुरू कर दी |घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुन्ना महतो के घर को घेर कर हमला कर दिया घर में मौजूद मुन्ना के बच्चो को पुलिस के द्वारा रेस्क्यू कर घर से बाहर निकाला गया । तब जा कर बच्चे सुरक्षित बच सके | बताया जाता है कि मुन्ना महतो पूर्व से ही अपराधिक छवि का रहा है और तीन दिन पूर्व  ही जेल से छूट कर बाहर आया है |
दरअसल इसने अपने गॉंव के दो व्यवसायियों के ऊपर अपने पुत्र के अपहरण का झूठा मुकदमा कर दिया जिसे पुलिस गलत करार देते हुए मुन्नामहतो और इसकी पत्नी अंचला देवी को जेल भेज दिया | मुन्ना तीन दिन पूर्व जेल से जमानत पर छूट कर आया है जबकि इसकी पत्नी अभी भी जेल में है | एसपी नीलेश कुमार ने बताया की इसकी बेटी शिवानी भी अपराधी प्रवृति की है जिसके कारन इसके घर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है | इधर घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है | एसपी का दवा है की जल्द ही मुन्ना महतो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

 एहतियात के तौर पर पूरे गॉंव में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं |

Post A Comment: