शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -
नूरसराय थाना क्षेत्र के अजय पुर पंचायत अंतर्गत लखीचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर होमगार्ड के जवान के पुत्र की हत्या गोली मारकर कर दी गई है घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है मौके पर पुलिस कैंप कर रही है । घटना के बारे में बताया जाता है कि बिहार थाना में तैनात होमगार्ड के जवान मनोहर यादव से गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद था । इस विवाद को लेकर आए दिन झड़प होते रहती थी । कल देर रात हथियारबंद अपराधियों ने मनोहर यादव के घर में घुसकर लूटपाट मचाया और उनके भाई जो घर बनाने के लिए आए हुए थे । उनका एक लाख नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की । इसकी तत्काल सूचना नूरसराय थाना पुलिस को दी गई लेकिन थाना पुलिस समय पर गांव में नहीं पहुंच सकी । आज सुबह मनोहर यादव का पुत्र नवीन कुमार घर से बाहर स्नान करने के लिए निकल ही रहा था । उसी बीच कर बदमाशों ने उसे घेर कर सर में गोली मार दी । चिंताजनक हालत में उसे बिहारशरीफ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मनोहर यादव ने बताया कि पड़ोसी से मात्र 15 इंच जमीन का विवाद था इसके अलावा उनके भाई के पत्नी आंगनवाड़ी केंद्र चलाती है इसको भी लेकर भी विवाद चला रहा था ।

Post A Comment: