शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -
बिहार शरीफ के मंगला स्थान स्थित माँ अम्बे शॉ मिल में आग लग जाने से करीब पांच करोड़ रूपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई | आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है । बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे अचानक मां अंबे शॉ मिल से आग की लपटें उठने लगी जिसे देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी ,लहेरी ,दीपनगर और बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची |
आग इतनी भयानक थी कि आसपास के भी कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया | बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी जेपी अग्रवाल ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए बाढ़ नवादा शेखपुरा हिलसा राजगीर से कई दमकल की गाड़ियां बुलाई गई करीब 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पााया जा सका है ।आग कैसे लगी इसका पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका ,आग लगने के बाद आस पास के घर को खाली करा दिया गया | मिल मालिक अनुज कुमार ने बतया की वे बीती रात पटना से लौटे उसी समय अचानक आग लग गयी |आग लगने की सुचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर वार्ड पार्षद संतोष कुमार मौके पर पहुंचें और सभी अधिकारियो को इसकी सुचना दी | हम आपको बता दें की इस मिल में वेक्टस कम्पनी का एजेंसी भी था | देखते देखते आग ने इतना रौद्र रूप धारण कर लिया की आस पास की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया | साथ ही मिल के बगल में बालेश्वर प्रसाद और भारती प्रसाद के मकान को बड़ा नुक्सान हुआ | इस मकान में रहने वाले सभी लोग घर छोड़ कर सड़क पर आ गए | इस मिल में कीमती लकड़ियां , वेक्ट्स कम्पनी के टैंक और प्लास्टिक की सभी सामान आग की भेंट चढ़ गया


Post A Comment: