विधायक राज कुमार राय को मंत्री बनाने के लिए हसनपुर रोसड़ा विधानसभा के ग्रामीण से लेकर एनडीए के कार्यकर्ता तक कि मांग है

मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा एवं रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा के आम ग्रामीण से लेकर एनडीए के नेताओं की मांग है कि हसनपुर विधानसभा के जदयू विधायक राज कुमार राय को बिहार में मंत्री बनाया जाय चुकी हसनपुर विधानसभा क्षेत्र रूरल होने के कारण लोगों का कहना है राज कुमार राय ही यहाँ के एक ऐसे नेक और कर्मठ विधायक है जो क्षेत्र के समस्या को लेकर बराबर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को रु ब रु करवाते रहते है और कुछ न कुछ समाधान करने की काम करते रहते है।ये इस क्षेत्र के दो बार विधायक बन चुके है।इन्हें मंत्री बनाने की मांग इसलिये बढ़ गया है कि बिहार से तीन मंत्री पसुपति कुमार  पारस ,ललन सिंह और दिनेश चंद्र यादव को संसद बन जाने और समाज कल्यानमंत्री मंजू वर्मा को   मुजफ्फरपुर रिमांड होम की घटना से इस्तीफा दिए जाने के बाद कुल 4मंत्री की सीट खाली पड़ने के कारण लोगों की उम्मीद जगी है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार  कोशी बागमती बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण विकास कार्य करने के लिए राज कुमार राय को मंत्री बना दे फिर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को असर मिलेगा की बिना प्रचार करने आये ही चुनाव जिता कर भेज दी जायेगी।मंत्री बनाने के मांग करने वालो में ब्रजेश कुमार राजेश यादव पूर्व मुखिया अरविंद सिंह ,मोहन यादव,रविन्द्र कुमार ,फुलेश्वर पासवान ,संजय राय विकास कुमार राय ,नेहाल अहमद,पलटन सहनी, संगीता पासवान, रसिक पासवान,डॉ रणधीर सिंह,हरेकान्त झा ,अशोक कुमार गिरी,कौशल कुमार सिंह,निरंजन सिंह,अमरनाथ सिंह मो0 जिनन्त ,शम्भू लेखनी ,कामेश्वर पासवान मुखिया बबलू पासवान, बिजय पासवान, दिनेश पासवान, बैजनाथ यादव मुखिया पति,ललित किशोर भारती मुखिया,राम नंदन पासवान समेत कई लोगों ने मांग किया है।

Post A Comment: