सिंघीया के सिबैया में चचेरा भाई ने चचेरी बहन को किया अपहरण
मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के सिबैया ग्राम से एक नावालिग लड़की को अपहरण करने का  मामला प्रकाश में आया है ।जो रिश्ते में चचेरा भाई बहन लगेगा।इस आशय की लिखित शिकायत पीड़ित नावालिग के पिता महेश दास ने किया है कि सिबैया ग्राम के जगदीश दास के पुत्र राकेश दास ने शौचालय जाने के क्रम में मेरी नावालिग पुत्री को मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर अपरहण कर फरार हो गया है।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नही मिली है यदि लिखित शिकायत दी जायेगी तो आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी।

Post A Comment: