जेल में कैदी तैयार कर रहे फिनायल, कलक्टर ने खरीदी पहली बोतल
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की केन्द्रीय जेल की उद्योगशाला में जेल कैदियों द्वारा तैयार की गई फिनाईल सरकारी महकमों में क्रय की जायेगी। जिला सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने जिले के सभी न्यायालयों में जेल में उत्पादित फिनाईल की खरीद के लिए निर्देश भी जारी कर दिये है। जेल में तैयार फिनाईल के बारे में गुरूवार को जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को जानकारी देने कलेक्ट्रेट पहुंचे जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्ध से उन्होंने 20 रूपये में फिनाईल की पहली बोतल क्रय की। कुमार पाल गौतम ने कहा कि कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में जेल में बनी इस फिनाईल को क्रय किया जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही निर्देश जारी किए जायेंगे। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने भी एसपी दफ्तर और पुलिस लाइन में फिनाईल की खरीद किए जाने की बात कही। जेल अधीक्षक सिद्धू ने बताया कि जेल की उद्योगशाला में प्रतिदिन 1 हजार से 1 हजार 500 लीटर फिनाईल तैयार की जा सकती है। एक कैदी प्रतिदिन 100 लीटर फिनाईल बना सकता है और इस पर उसे 130 रूपये दिए जाते है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत करें तो एक कैदी प्रतिदिन 150 से 200 बौतल फिनाईल तैयार कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों के आदेश पर उन्हें फिनाईल 1,2 व 5 लीटर की बौतल में सुलभ कराई जा सकेगी। आमजन को केन्द्रीय जेल में यह उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र पारीक ने जेल का निरीक्षण किया था, तब उन्होंने जेल की उद्योगशाला में फिनाईल के उत्पादन देखा था। उन्होंने इस उत्पाद को गुणवता की दृष्टि से श्रेष्ठ बताते हुए जिले के सभी न्यायालयों में क्रय किए जाने के मौखिक आदेश दिए थे। इसके अब जेल प्रशासन को लिखित में भी आदेश मिल गए हैं। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा उपस्थित थे।

Post A Comment: