कन्वेंशन से बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ(मूल)की कमिटी गठित
बिथान प्रतिनिधिः- प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान के सभागार में गुरुवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के तत्वावधान में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता विश्वनाथ यादव ने की ।
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए संगठन के जिला प्रतिनिधि महेश प्रसाद यादव ने कहा कि समान काम-समान वेतन शिक्षकों का संवैधानिक हक है। उसे कोई भी छीन नहीं सकता ।केंद्र और राज्य सरकार के गठजोड़ के खिलाफ शिक्षक कोर्ट से लेकर सड़क तक संघर्ष करने को तैयार है ।जल्द ही इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों से संघर्ष के अगले मोर्चे के लिए तैयार रहने का आह्वान किया ।उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों को आश्वस्त किया जिला संगठन आपके हर समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
जिला उप संयोजक रामनाथ कुमार ने कहा कि शिक्षकों का अपना एक लंबा संघर्ष और आंदोलन का इतिहास रहा है। वर्ष 2003 से नियोजन के समय से लेकर व्यापक कुर्बानी और संघर्ष को झेलते हुए नियोजित शिक्षक इस मुकाम पर पहुंचा है ।संघर्ष हमारी पहचान है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजा में कहा केंद्र और राज्य की सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत समान काम और समान वेतन से तत्कालिक तौर पर शिक्षकों को महरूम करने का काम किया है लेकिन शिक्षक अब जाग चुके हैं अपना अधिकार लेकर रहेंगे। सरकार निश्चित रूप से नियोजित शिक्षकों के हक में कोई फैसला ले अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब नियोजित शिक्षक सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रखंड के तमाम शिक्षकों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए शिक्षक संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
कन्वेंशन में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने जिला नेतृत्व के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।अधिकांश समस्या डीपीई एरियर से संबंधित था। इस पर शीर्ष नेताओं ने प्रखंड के शिक्षकों को आश्वस्त किया कि बिना किसी रुकावट के एरियर का भुगतान होगा। कन्वेंशन में सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया तथा अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कन्वेंशन से 16 सदस्यी प्रखंड कमिटी का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, सचिव गुणानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदुमन कुमार,वरीय उपाध्यक्ष तेज नारायण कुमार,उपाध्यक्ष विभा कुमारी, राजेश कुमार यादव, विवेकानंद यादव, संयुक्त सचिव शिव शंकर यादव,मनोज कुमार, कुमकुम कुमारी, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार वियोगी, राम सिंह रमण, प्रवीण कुमार पंकज,मीडिया प्रभारी विजय कुमार, लालबाबू यादव तथा प्रखंड संयोजक के रूप में नागेन्द्र प्रसाद चुने गए।
सभी नवचयनित प्रखंड प्रतिनिधियों को जिला उप संयोजक रामनाथ कुमार ने निष्ठापूर्वक शिक्षक हितार्थ कार्य करने का संकल्प दिखाया।
मौके पर जिला प्रतिनिधि संजय कुमार झख, अमरदेव मुखिया, अशोक ठाकुर, फुलेंद्र कुमार फूल,सिकंदर ठाकुर ,रंजीत कुमार ,दिलीप कुमार पासवान, बिंदु साह ,अशोक कुमार साहू ,रंजीत कुमार मुखिया, मो. शमी अहमद, अन्नु कुमारी, उषा कुमारी ,पार्वती कुमारी ,सुनीता कुमारी ,अरुण कुमार राय, मनोरंजन प्रसाद यादव, ब्रजेश कुमार विमल, महेंद्र कुमार, संजीव कुमार ,अवधेश कुमार आर्य समेत सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Post A Comment: