पलटन  साहनी  की रिपोर्ट 
रोसड़ा गंडक  नदी  रेल पुल के पास  हुई घटना एस आई पीएस कंपनी की कर्मी को गुजर रहे ट्रेन में लटके हुए साइकिल की ठोकर लगने से मौत

समस्तीपुर के रोसड़ा में  एसआई पीएस कंपनी की कर्मी को गुजर रहे ट्रेन में लटके हुए साइकिल  की ठोकर लगने से
अस्पताल में इलाज मे ले जाने के दैरानमौत हो गई। घटना के बारे बताया जाता है कि समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर रोसड़ा पुल के निकट 55556 सवारी गाड़ी ट्रेन गुजर रही थी । इसी दौरान  एसआईपीएस कंपनी की इलेक्ट्रिक से चलने वाली ट्रेन का निर्माण कार्य चल रहा था । इसी दौरान  एसआईपीएस कंपनी में कार्य कर रहे कर्मी को ट्रेन पर लटके हुए साइकिल से ठोकर लग गई । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये । एसआईपीएस कंपनी के  कर्मी के साथी  द्वारा रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान दरभंगा जिला के बेलौर  गांव निवासी महेश नारायण चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार सुजीत सुरजीत के रूप में की गई है।  सूचना पाकर पहुंचे रोसड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए रेल पुलिस को सूचना दी है।


Post A Comment: