वतन विकास संगठन कार्यालय में हुआ दावते अफतार का आयोजन

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित वतन विकास संगठन कार्यालय में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें अधिक तायदाद में मुस्लिम भाईयो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुल्क व रियासत की तरक्की व खुशहाली भाई चारगी,अमन शांति के लिए दुवाएं की गईं। वतन विकास संगठन के सुप्रीमो अंजारुल हक सहारा ने कहा कि माहे सयाम बरकत व रहमत व नजात वाला महीना है,इस महीने में मुस्लिम भाईयो को अल्लाह ने इनाम से नवाजते है, उन्होंने कहा कि इस माह को तीन हिस्सों में बांटा गया है पहला असरा रहमत वाला,दूसरा आसरा मगफिरत वाला और तीसरा असरा निजात वाला है। दावते अफ्तार में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए और खुशी का इजहार किया। दावते अफ्तार के बाद वतन विकास संगठन के सुप्रीमो अंजारुल हक सहारा ने जमकर नरेंद्र मोदी की सरकार की तारीफ की तथा आशा व्यक्त किया कि ये सरकार मुस्लिम समुदाय को साथ लेकर चलने की अपील की,तथा कहा कि मुल्क के मुस्लिमों ने भी नीतीश कुमार की कार कीर्तगी को देखते हुए एनडीए को वोट दिया। मौके पर अंजारुल हक सहारा के अलावा स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,एडिशनल जज संजय कुमार उपाध्याय,सौयदुल जफर अंसारी,मतीन अहमद खां, रिजवानुल हक गुड्डू,नजरुल इस्लाम,इकबाल अहमद शमी,कामरान हक,अफ़ज़ाल अहमद उर्फ उजाले,शाहनवाज आलम,मो0 रेयाज अली,गौहर बाबू,जाहिद हुसैन उर्फ डब्लू,मोहम्मद जफरुल अंसारी,मोहम्मद इम्तेयाज अंसारी वगैरह ने शिरकत की।

Post A Comment: