जयपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने वर्ष 2012 में मुस्कान नाम की बच्ची को गोद लिया था
। तब वह आठ वर्ष की थी। कल उसका पुलिस ने जन्मदिन मनाया था। इसके बाद आज 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मुस्कान को कोतवाली थाने में बुलाया गया। जहां थानाप्रभारी अरुण पूनियां व अन्य स्टॉफ ने मुस्कान का मुंह मीठा कराया। मुस्कान चौड़ा रास्ता स्थित माहेश्वरी स्कूल की छात्रा है। पिछले लंबे समय से कोतवाली पुलिस उसकी जिम्मेदारी उठा रही है।

Post A Comment: