शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -नालंदा में महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर ने बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के ऊपर आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए सब इंस्पेक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज
कराई है। पीड़िता महिला दारोगा पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है । दरअसल आरोपी बीएसएफ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पंजाब के फिरोजपुर में पदस्थापित हैं ।महिला ने आरोप लगाया है कि 2016 में दिलीप की नौकरी बी एस एफ में लगी थी | उस समय उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने कर्ज के रूप में रुपए दिए थे | नौकरी लगने के बाद सब इंस्पेक्टर ने रुपए लौटाने से इंकार करते हुए महिला दरोगा की आपतिजनक फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप आदि पर इंस्पेक्टर और उनके दोस्त ने वायरल करने लगे ।जिससे परेशान होकर इस महिला दरोगा ने महिला थाने की शरण ली है ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है | इधर इस मामले में डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमे इस महिला ने आर्थिक मदद भी की थी | फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । मामला चाहे जो भी हो मगर पुलिस और सेना महकमे के उच्च उच्च पद के अधिकारी अगर इस तरह की हरकत करें तो आम लोगों की क्या बात की जाए ।

Post A Comment: