शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -बिंद थाना इलाके के लोदीपुर गाँव में जमीनी विवाद में भतीजा ने चाचा को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया
। जबकि बीच बचाव करने आए मृतक के बहू और पुत्र के साथ भी मारपीट करते हुए गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी महिला ज्योति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना के बारे में परिजनों ने बताया छोटे यादव का उसके भतीजा उदय और राम कुमार यादव से जमीनी विवाद चल रहा था । इसी विवाद के कारण आज राम कुमार यादव ने छोटे यादव के ऊपर पत्थर मार दिया । जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी । बात इतनी बढ़ गयी कि उदय और राम कुमार ने गुस्से में आकर छोटे यादव को लाठी डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया । वही बीच वचाव करने आए छोटे का पुत्र अजय यादव और ज्योति देवी मारपीट के दौरान घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है । डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि जमीन बटवारा को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था | इसी विवाद के कारण आपस में झगड़ा और मारपीट हुआ जिसके कारण एक वृद्ध की मौत हो गयी है |मृतक के पुत्र ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है |एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

Post A Comment: