शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -बिंद थाना इलाके के गोविंदपुर गांव में दो भाइयों के विवाद के बाद छोटे भाई ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली । जबकि परिजन जहर देकर हत्या किए जाने की बात बता रहे । मृतक संतोष कुमार का पुत्र पुष्पेंद्र कुमार है । मृतक के पिता ने बताया कि गाँव के एक युवक से उसका विवाद चल रहा था । इसी विवाद को लेकर । कुछ दिनों पूर्व रास्ते मे छेक कर मारपीट भी किया था । कल शाम उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गया । और मौका पाकर खाने के दौरान जहर दे दिया। जिससे घर आने के बाद उसकी मौत हो गयी । वही डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने जहर खा कर आत्महत्या की है । ट्रैक्टर को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा था । मगर परिजन जहर देकर हत्या की बात बता रहे है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का उजागर हो सकता है ।


Post A Comment: