पलटनसहनी के साथ ब्रजेश की रिपोट
आज दिनांक 05 वीं जून 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति , दलसिंहसराय की ओर से अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय परिसर, न्यायिक एवं कार्यकारी पदाधिकारियों के आवास का बाउंड्री (सड़क की ओर से) , न्यायिक पदाधिकारियों के आवास परिसर एवं छत्रधारी इंटर विद्यालय स्थित विधिक साक्षरता क्लब के परिसर में प्रातः 09:30 बजे से किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री विनीत कुमार सिंह , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी सचिव , अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के द्वारा किया गया । न्यायिक पदाधिकारीगण श्री मुकेश कुमार, अवर न्यायाधीश तृतीय एवं श्री विनीत कुमार सिंह , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने अपने हाथों से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण से होने वाले फायदों से आम लोगों को अवगत कराया । श्री मुकेश कुमार , अवर न्यायाधीश तृतीय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं इसके आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और इसके लिए संकल्पित होना चाहिए यदि वे अपने आने वाले पीढयों का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते है तो । आज कल वर्षा कम होना, ग्लेशियर को तेजी से पिघलना, भूमिगत जल का कम होना, गर्मी अत्यधिक पड़ना यह सब वृक्षों अंधाधुंध कटाई का ही दुष्परिणाम है । इसलिए पेड़ नहीं काटने का तथा अधिकाधिक पेड़ लगाने हेतु संकल्पित होना ही उक्त समस्याओं से निपटने का एक मात्र समाधान है । पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री विनोद कुमार पोद्दार समीर , अध्यक्ष , अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ , दलसिंहसराय, श्री प्रभात कुमार मिश्र , अधिवक्ता , श्री अनिल कुमार नायक इत्यदि ने भी वृक्षरोपण किया । इस अवसर पर वनकर्मियों श्री अनिल कुमार यादव, श्री चंद्रशेखर रॉय, श्री रामबालक रॉय , श्री रामसागर पासवान इत्यादि ने भी वृक्षरोपण किया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया । छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय के प्रभारी प्राचार्य श्री रामप्रकाश महतो एवं शिक्षक श्री मणिकांत चौधरी एवं अनेक विद्यार्थियों ने भी छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया एवं प्राचार्य श्री रामप्रकाश महतो ने वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला । न्यायालयकर्मी श्री रामानंद चौधरी , अनुमंडल विधिक सेवा समिति , दलसिंहसराय के कर्मी श्री गंगेश झा एवं श्रीमती संगीता झा ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण किया और कार्यक्रम के सफल बनाने में महती भूमिका निभाया ।

Post A Comment: