पलटन साहनी की रिपोर्ट 
      रोसड़ा 5 जून 2019 बुधवार को45वां विश्‍व पया॔वरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत राज मो०नगर रोसडा़ पूरब के महुली में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गयी
।कोचिंग संस्‍थान पर वृक्षा रोपण कार्यक्रम के अन्‍तग॔त मुख्य अतिथि के रुप में बिहार पंचायत नगर प्रऻरंभिक शिक्षक संघ(मूल)समस्‍तीपुर के जिला संयोजक कुमार रजनीश,वीरेंद्र कुमार बीरबल(शिक्षक)कमलेश कुमार  (शिक्षक)थे। कोचिंग संचालक हितेश कुमार,सहयोगी शिक्षक अभिषेक कुमार,चंदन कुमार,मुकेश कुमार सहित सैकडो़ं छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।कुमार रजनीश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पया॔वरण का सुरक्षा एवं संरक्षण जरुरी है।संयुक्‍त राष्ट्र संघ ने सन्‌ 1972 ई० में 05 जून से 16 जून तक मानव पया॔वरण पर सम्‍मेलन आयोजित किया था।जिसमें कुछ प्रभावकारी अभियानों को चलाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई थी।उसी महासभा में नागरिकों को प्रदूषण की समस्‍या से अवगत कराते हुए उनके नियंत्रण हेतु पौधा संरक्षण के उद्‍देश्‍य से यह फैसला लिया गया था कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाय।सन्‌ 1973ई० में विश्‍व पया॔वरण दिवस का आंशिक प्रचार-प्रसार हुआ।इसके बाद 05 जून 1974 ई० में विश्व के कई देशों में यह दिवस पया॔वरण के प्रति विश्‍व स्‍तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है।वत॔मान में 143 से अधिक देश में हर साल इस दिवस को सुरक्षा एवं संरक्षण के उदेश्‍य से जोर-शोर से मनाते हैं।अंत में उपस्थित सभी वक्ताओं के अलावे शिक्षक/छात्रों ने एक-एक करके सबों ने प्रतिवष॔ 5जून को विश्‍व पया॔वरण दि fc tvवस के अवसर पर पौधा लगाने का संकल्‍प लिया और पौधारोपण कार्यक्रम की शुभारंभ किया ।

Post A Comment: