सीकर लव जिहाद केस : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिन्दू युवती से फर्जी शादी रचाने वाला इमरान मुंबई से गिरफ्तार
*सीकर:* गलत जाति, धर्म व नाम बदलकर हिन्दू युवती से फर्जी शादी करने के मामले में सीकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी इमरान भाटी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लव जिहाद के चक्कर में फंसी युवती को भी दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस दोनों को लेकर मुंबई से सीकर के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप कपूर ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि तीन बच्चों के बाप इमरान भाटी ने कबीर शर्मा बनकर जयपुर में युवती से हिन्दू रीति-रिवाजों से फर्जी शादी रचाई थी। इसके खुलासे के बाद पुलिस हरकत में आई और फर्जी शादी रचाने वाले इमरान भाटी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर कई स्थानों पर भेजी गई। जिसमें चार टीम प्रदेश के बाहर उनकी तलाश में भेजी गई । इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सीकर व जयपुर से दस से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस दोनों को लेकर सीकर के लिए रवाना हो गई है। यहां पहुंचते ही दोनों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Post A Comment: