पुलिस को मिली बड़ी सफलता हैमलेट गैंग हुए गिरफ्तार


वैशाली:-  दो अलग-अलग जगहों से नो अपराधियों को किया गया गिरफ्तार। कल रात पुरानी गंडक पुल के पास हुए घटना के तुरंत बाद टीम गठित कर घटना में शामिल अपराधियों की घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए। अपराध में संलिप्त छ: अपराधकर्मियों को ,दो मोटरसाइकिल ,3 अग्नेयास्त्र एवं आठ गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । विगत दिनों से नगर एवं सदर थाना क्षेत्र में हो रहे लूट एवं छिन्तई  की घटनाओं को इन अपराध कर्मियों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है । जैसे जोहरी बाजार नगर थाना , डाक बंगला रोड नगर थाना में छिन्तई गंडक पुल नगर थाना  सूर्यदेव मेमोरियल स्कूल नगर थाना पुरानी गंडक पुल नगर थाना में गोली मारने की घटना दंगल नगर थाना  में लूट की घटना एवं अन्य कई अपराधों में इन लोगों के द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है । अभी इनसे पूछताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है इसके पश्चात अन्य उल्लेखनीय बरामदगी एवं गिरफ्तारी हो सकती है ।




तथा रात में जोगी ब्रह्म स्थान के पास के कुछ अपराधियों द्वारा अपराध करने हेतु इकट्ठा होने की गुप्त सूचना मिली सूचना के आलोक में तुरंत टीम गठित कर घटना में शामिल अपराधियों की घेराबंदी कर तत्वधिक कार्रवाई करते हुए अपराध में संलिप्त तीन अपराध कर्मियों से एक मोटरसाइकिल एक अग्न्यास्त्र एवं दो गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । विगत दिनों से नगर एवं सदर थाना क्षेत्र में हो रहे लूट एवं छिनतई की घटनाओं को इन अपराध कर्मियों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है । जैसे एयरपोर्ट के एक जवान की गोली मारकर घायल करने की घटना, लालगंज रोड मे मोबाइल और सोने की चेन छीनने के संबंधित,मलमला चौर मे  मोबाइल और पैसा छीनने मे ये लोग सामील थे।  


 गिरफ्तार अभियुक्त प्रकार है

 रजत कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र , ऋषभ कुमार गांधी आश्रम नगर थाना क्षेत्र , राजेश राय इन तीन अपराधियों से एक कट्ठा , दो गोली एवं एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।

 सतीश कुमार अंदर किला ,भोलू साहनी नखास चौक नगर थाना क्षेत्र ,दीपक कुमार रानीपोखर महुआ थाना क्षेत्र,मनीष कुमार नखास चौक नगर थाना क्षेत्र, रंजीत कुमार साहनी नखास चौक अंदर किला पत्थर मस्जिद रोड नगर थाना क्षेत्र ,इन सभी अपराधियों का उस्ताद राजा उर्फ राका उर्फ हेमलेट जो रामदास पुर थाना गोरौल वर्तमान में मुफ्ती मोहल्ला माली टोला नगर थाना हाजीपुर क्षेत्र में रहता था।

Post A Comment: