चोरों के हौसले बुलंद दे रहे चोरी की घटना को अंजाम
पयागपुर (बहराइच) बीती रात थाना क्षेत्र के पांडेय पुरवा गांव मे अज्ञात चोरों ने छत पर चढ़ कर दो कमरों का ताला तोड़कर 60 हजार की नकदी सहित और जेवर सहित साढ़े चार लाख रूपये से अधिक की चोरी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस को अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नही मिल पाया है।
ज्ञात हो कि पांडेय पुरवा गांव निवासी पुत्र रोहित पांडेय पुत्र सुभाषचन्द्र पांडेय ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया है कि बीती रातउनके घर के बगल स्थित खंडहर के सहारे अज्ञात चोरउनके छत पर आ गए।चोरो ने छत पर लगे चैनल का तोड़कर चोर घर मे प्रवेश किया।।स्थानीय थाने में दी गयी तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि अज्ञात चोरो ने छत पर स्थित दो कमरों का ताला तोड़ा।फिर कमरे में रखी चार आलमारियों का लॉक तोड़कर चोरो ने आलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकद ,दो टोले की चैन चार सोने की अंगूठी,एक सोने की झुमकी ,3जोड़ी बाली ,6 अंगूठी सोने की हल्की,तीन ओम का ठप्पा दस जोड़ी पायल, दो नथुनी सोने की एक मंगल सूत्र,व माथे की बिंदी सहित लगभग चार लाख रुपये के जेवर पट हाथ साफ किया। नीचे सो रहे घर वालो को सुबह जगने पर चोरी की जानकारी हुई।सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय व,एस आई सतीश मय हमराहियों के मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।समाचार प्रेषण तक पुलिस को चोरी के बारे में कोई सुराग नही मिल पाया था।


Post A Comment: