रिपोर्टर धर्मपाल पटेल
सहयोगी अनिल कुमार
अमरूद तोड़ने के विवाद में महिला ने घोंटा मासूम का गला मौत,त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
महनार वैशाली-ममता को तार-तार कर देने वाली मामला सामने आया है।जंहा महिला ने सिर्फ अमरूद तोड़ने से नाराज एक माँ ने दूसरी माँ की गोद सुनी कर दिया,मामला महनार नगर परिषद के खरजम्मा वार्ड संख्या 02 की है जंहा मामूली विवाद में महिला ने मासूम को गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया।
क्या है पूरा मामला दरअसल नगर के वार्ड संख्या 02 के संतोष राय के पांच वर्षीय पुत्र शौरभ कुमार शुक्रवार से अचानक लापता हो गया,जिसको लेकर शौरभ के परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन शुक्रवार तक शौरभ का कही पता नही चल सका।शनिवार की तरके सुबह गांव में बोरे में बंद एक बच्चे की शव होने की ख़बर गांव में फैल गई।जब लोगो ने शव को देखा तो सभी स्तम्भ रह गए क्योकि जिस शौरभ की खोजबीन किया जा रहा था शव उसी का था।जैसे ही ख़बर मृतक के परिजनों को हुई सभी दहाड़ मार कर रोने लगें वही मृतक की माँ बार बार बेहोश होती जा रही थी।वही गांव में हुई उस तरह की घटना से सभी चकित थे।मृतक दो बड़ी बहनों में एकलौता था जिसके पिता मजदूरी कर अपना घर चलाते है पुत्र के मौत से सदमे में है।सूचना पे पहुँची महनार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया और जांच में जुट गई घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने किया मामले का खुलासा
महनार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया की इस मामले में परोस की एक महिला जयकल देवी पति नरेश महतो को हिरासत मे लेकर कड़ी से पूछताछ किया गया तो महिला ने अपना गुनाह काबुल किया


Post A Comment: