रिपोर्टर धर्मपाल पटेल
सहयोगी अनिल कुमार
महुआ।बिहार के मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत से पूरा देश सदमे में है। बच्चों की मौत तथा सरकार की उदासीनता से आहत जन अधिकार पार्टी छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक चौक से आक्रोश मार्च निकाल पार्टी के दर्जनों कार्यकर्तओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन कर नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष छात्र संघ टंटू राजपूत ने कहा कि यह बच्चों की मौत नहीं हत्या है। चिकित्सकीय कमी के कारण बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में जान गई।इस मौके पर जिला प्रधान माहासचीव शिवनाथ कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमित झा, प्रखंड माहासचीव अभिनित श्रीवास्तव, राजीव रंजन, मिथुन सिंह राजपूत, प्रणय मिश्रा, अंजन कुमार, गुलशन राजपूत, संजीव, सुमन,कल्लू,अनिकेत कुमार,दिलशाद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Post A Comment: