रिपोर्टर धर्मपाल पटेल
सहयोगी अभिषेक कुमार
महुआ।महुआ में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गयी इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. हल्की बूंदा-बांदी तथा तेज हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान लोग पानी पड़ने से काफी राहत महसूस किये. बदलते मौसम सुहाना हो गया. इस बारिश से खेतों में लगे फसलों को लाभ हुआ है. किसानों का कहना है कि इस वर्षा के बाद धान के बिचरे गिराने के कार्य मे लग जायेंगे।वही इस तपिश गर्मी में हल्की बारिश ने एक दिन गर्मी से छुटकारा दिलाई।


Post A Comment: