ट्रक ने बाइक सवार को कुचला एंबुलेंस में लाते समय युवक ने तोड़ा दम
बहराइच आज दिनांक 7 /6/ 2019 को बाबागंज के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया l ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन मौके से ट्रक चालक फरार हो गया l घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी जिस पर घंटों देरी से घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची l घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच ले जाया जा रहा था की रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया lजिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया l आपको बताते चलें की मृतक मुकेश कुमार सोनी पुत्र राम कुमार सोनी
आयु लगभग 28 वर्ष मोहल्ला गुदड़ी जिला बहराइच का रहने वाला था जो आज सुबह बाबागंज किसी कार्य के लिए जा रहा था जिसका बाबागंज के पास ट्रक से एक्सीडेंट हो गया l मृतक के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए मृत्यु का कारण काफी विलंब से एंबुलेंस का पहुंचना बताया है l परिजनों का यह भी कहना है कि यदि समय से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच जाती तो हमारे लड़के की मृत्यु नहीं होती साथ ही सरकार की लचर व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई ,वही परिजनों का यह भी आरोप है कि एंबुलेंस में
ऑक्सीजन व किसी भी प्रकार की प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी जिससे घायल की मौत हो गई है l मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक व एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है l

Post A Comment: