सीएम नीतीश कुमार के  आदेश के तहत बिहार के सारे IG और DIG अब महीने में 10 दिन फील्ड में रहा करेंगे. अनुमंडलों में जाकर खुद से जांच करेंगे, वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि जांच में जो भी पुलिस पदाधिकारी गलत पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
 मीटिंग में बिहार में मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना सबसे सेंसिटिव जिला बताया गया जहां अपराध की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं. इसके तहत शनिवार से ही पटना के 9 अनुमंडलों शनिवार से ही डीजी की टीम इन्सपेक्शन करेगी.
गृह सचिव आमिर सुबहानी ने बताया सीएम नीतीश कुमार ने आदेश के अनुसार अब DIG हफ्ते में 3 दिन, SP हफ्ते में 4 दिन, DYSP हफ्ते में 5 दिन गश्ती का अवलोकन करेंगे. पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और पुलिस कप्तान खुद इसकी मॉनिटिरिंग करेंगे.

Post A Comment: