लड़की के घरवालों ने प्रेमी  की धुनाई प्रेमी की मौत।गोरखपुर ब्यूरों। चिलुआताल थाना क्षेत्र मजनू चौकी अंतर्गत शेरपुर चमराह में सूरजपाल पुत्र स्वर्गीय हरीश चंद्र पाल का अपने ही गांव के भोला पाल की लड़की से प्रेम संबंध दो वर्ष पूर्व से चल रहा था। देर रात सूरजपाल लड़की के घर में गया लड़की के घरवालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।मनबढ़ सूरजपाल ने बिना कुछ सोचे समझे लड़की के भाई गौतम पाल पर गोली चला दी। गौतम पाल को घायल होता देख लड़की के घरवालों ने सूरजपाल की धुनाई कर दी जिसका मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गया। गौतम पाल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज इस्पेक्टर चिलुआताल तथा मजनू चौकी इंचार्ज पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई किए।सूरजपाल मनबड़ किस्म का बताया जा रहा है ।इस पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है।


Post A Comment: