जयपुर पुलिस जनसहभागिता की कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस एक और सरोकार निभाते हुए रविवार, 2 जून को शाम 5:30 बजे कोतवाली थाने के स्टाफ और clg मेंबर्स के द्वारा  थाना परिसर में *मुस्कान, कोतवाली थाने की बेटी* का जन्मदिन मनाया...
*ज्ञात हो कि करीब 5 वर्ष की उम्र में मुस्कान को कोतवाली थाना पुलिस ने गोद लिया था* इसके बाद तब से ही थाने के स्टाफ द्वारा बच्ची की देखभाल की जाती रही है।
थानाप्रभारी अरुण पुनिया ने बताता की रविवार को मुस्कान का कोतवाली थाना परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर सहित थाना स्टाफ और clg सदस्य भी मौजूद रहे। थानाप्रभारी पूनिया ने बताया कि वर्ष 2012 में बच्ची मुस्कान को कोतवाली पुलिस ने गोद लिया था। तब से कोतवाली पुलिस मुस्कान की पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारी को उठाने में निर्वहन कर रही है। हर साल उसका जन्मदिन भी मनाया जाता है। मुस्कान अब 10 वी की छात्रा है और कल 3 जून को उसका परीक्षा परिणाम भी जारी होगा। ऐसे में एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर, थानाप्रभारी अरुण पुनिया और अन्य पुलिसकर्मियों ने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया।

Post A Comment: